Australia vs India 1st Test Match Day-1 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने चार विकेट गंवा दिए हैं। पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौट चुके हैं।
ALL LIVE UPDATES:
04:30 PM: आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया की जबर्दस्त वापसी। 83.2 ओवर में जोश हेजलवुड ने हनुमा विहारी को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को छठा झटका दिया। 16 रन बनाकर हनुमा आउट हुए। साहा का साथ देने क्रीज पर आर अश्विन आए हैं।
04:30 PM: 81.3 ओवर में हनुमा विहारी के चौके के साथ भारत के 200 रन पूरे हो गए। 82 ओवर में भारत का स्कोर 201/5, हनुमा 12 और ऋद्धिमान साहा बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
04:23 PM: भारत की हालत खस्ता, कप्तान विराट कोहली के बाद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन। रहाणे 42 गेंद पर बनाकर आउट हुए, भारत ने 80.4 ओवर में 196 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया। मिचेल स्टार्क के खाते में दूसरा विकेट आया।
04:05 PM: अजिंक्य रहाणे की गलत कॉल के चक्कर में विराट कोहली रनआउट होकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 180 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। इस तरह से भारत ने अपना चौथा विकेट गंवाया। 188 रनों पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/4, अजिंक्य रहाणे 41 और हनुमा विहारी बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
03:58 PM: 75 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/3, विराट कोहली 72 और अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 78 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया इस जोड़ी को तोड़ना चाहता है और वहीं यह जोड़ी अब रनों की रफ्तार थोड़ा बढ़ाने में जुट गई है।
03:26 PM: 68 ओवर में भारत का स्कोर 152/3, 67.5 ओवर में विराट कोहली के चौके के साथ भारत ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली 66 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:12 PM: 65 ओवर में भारत का स्कोर 140/3, विराट कोहली 54 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
02:52 PM: 60.1 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर सिंगल के साथ विराट कोहली ने पचासा जड़ा। 123 गेंद पर विराट ने पांच चौकों की मदद से यह रन बनाए।