Gold Price Today 4rth December 2020: सर्राफा बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद आज एक बार फिर सोना-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिला। शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 70 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49362 रुपये पर खुला और 116 रुपये गिरकर 49316 रुपये पर बंद हुआ। जबकि चांदी 260 रुपये नरम होकर 62858 रुपये प्रति किलो पर खुली और थोड़ा सुधरने के बाद 54 रुपये के नुकसान के साथ 63064 पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना 107 रुपये की गिरावट के साथ 45173 पर आ चुका है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 136 रुपये सस्ता, चांदी में 346 रुपये की गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अनिश्चिता के और रुपये में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 136 रुपये की गिरावट के साथ 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को आरंभिक सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 73.77 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। चांदी की भी 346 रुपये की गिरावट के साथ 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले दिन इसका बंद भाव 63,689 का था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.20 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि विदेशी बाजारों में , ”डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं में लिवाली तेज हुई ओर सोने में मजबूती बनी रही। प्रोत्साहन पैकेज मिलने की ताजा उम्मीद के बढ़ने से सर्राफा में बढ़ी लिवाली को समर्थन मिला।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 4 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 4 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 3 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49316 | 49432 | -116 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49119 | 49234 | -115 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45173 | 45280 | -107 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36987 | 37074 | -87 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28850 | 28918 | -68 |
Silver 999 | 63064 Rs/Kg | 63118 Rs/Kg | -54 Rs/Kg |
BJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।