Aus vs Ind 2nd Test Match Day-2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए थे। इससे पहले, टीम इंडिया के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए थे और कंगारू टीम महज 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 159 रन पीछे है।
LIVE ALL UPDATES:
09:05 AM: 55.6 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने छोड़ा ऋषभ पंत का कैच। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4, अजिंक्य रहाणे 38 और पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:52 AM: 53 ओवर के भारत का स्कोर 153/4, अजिंक्य रहाणे 34 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:38 AM: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/4, कप्तान अजिंक्य रहाणे 33 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:16 AM: 44.4 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर हनुमा विहारी स्टीव स्मिथ को कैच देकर लौटे पवेलियन। विहारी ने 21 रनों की पारी खेली। 46 ओवर के भारत का स्कोर 117/4, अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज आए हैं।
08:01 AM: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/3, अजिंक्य रहाणे 15 और हनुमा विहारी 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:42 AM: लंच के बाद खेल शुरू। अजिंक्य रहाणे 13 और हनुमा विहारी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:02 AM: दूसरे दिन का लंच हुआ। लंच तक भारत का स्कोर 90/3, अजिकंय रहाणे 10 और हनुमा विहारी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:55 AM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/3 हनुमा विहारी 12 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:33 AM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/3, हनुमा विहारी 12 और रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:12 AM: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/3, हनुमा विहारी 3 और अजिंक्य रहाणे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:01 AM: भारत को लगा तीसरा झटका। 23.4 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन ने पकड़ा पुजारा का शानदार कैच। पुजारा ने 17 रन बनाए।