Samastipur Lok sabha Seat
Hindi News बिहार लोकसभा चुनाव 2024 समस्तीपुर

Samastipur Loka Sabha Seat: वोट गिराने से पहले जानिये समस्तीपुर लोकसभा सीट के बारे में सब कुछ

बिहार की समस्तीपुर सीट पर नीतीश सरकार में मौजूद दो मंत्री की संतानों के बीच मुक़ाबला हो रहा है। इस सीट पर नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी का मुक़ाबला सूचना व जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी के पुत्र सनी हज़ारी से हो रहा है। ऐसे में समस्तीपुर एक हॉट सीट बन गई है।

शांभवी एनडीए गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के टिकट पर और सनी हज़ारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दोनों ही प्रत्याशी युवा हैं। दोनों का ही यह पहला लोकसभा चुनाव .

समस्तीपुर सीट की जानकारी

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं – कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हायाघाट और कुशेश्वरस्थान।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख से अधिक वोटर हैं। पुरुष वोटरों की संख्या साढ़े नौ लाख से अधिक और महिला वोटरों की तादाद साढ़े आठ लाख से अधिक है।

01.01.2024 को प्रस्तावित फाइनल रोल में वोटरों की संख्या
No.Assembly NameMaleFemaleThird GenderTotal Voters
131Kalyanpur (SC)17552216018111335714
132Warisnagar1752721591110334383
133Samastipur1461341307339276876
139Rosera (SC)1774141590641336479
78Kusheshwar Asthan1372971248184262119
84Hayaghat1343231209954255322
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटर1800893

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों पर एनडीए गठबंधन और एक पर विपक्षी इंडिया गठबंधन क़ाबिज़ है।

कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हज़ारी, वारिसनगर से जदयू के अशोक कुमार, समस्तीपुर से राजद के अख़्तरुल इस्लाम शाहीन, रोसड़ा से भाजपा के बीरेंद्र कुमार, हायाघाट से भाजपा के रामचंद्र प्रसाद और कुशेश्वरस्थान से जदयू के अमन भूषण हजारी वर्तमान में विधायक हैं।

अक्टूबर-2019 का उपचुनाव

21 जुलाई 2019 को समस्तीपुर सीट से सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद अक्टूबर 2019 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में लोजपा ने रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज को टिकट दिया। उनके सामने डॉ. अशोक कुमार थे।

उपचुनाव में प्रिंस राज ने डॉ. अशोक कुमार को 1,02,090 वोटों से हरा दिया। प्रिंस राज को 3,90,276 और अशोक कुमार को 2,88,186 वोट प्राप्त हुए थे। निर्दलीय उम्मीदवार सूरज कुमार दास 36,152 वोट लाकर तीसरे स्थान और जन अधिकार पार्टी के निर्दोष कुमार 14,897 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे थे।

2020 में पार्टियों को मिले वोट

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट एनडीए गठबंधन को मिले थे। वहीं, वोट लाने के मामले में महागठबंधन दूसरे और लोक जनशक्ति पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए को 4,12,601 वोट, महागठबंधन को 3,400,45 और लोक जनशक्ति पार्टी को 95,522 वोट हासिल हुए थे।

ConstituencyRJD+JDU+LJP
Kalyanpur620287227923163
Warisnagar545556835623928
Samastipur685076379312074
Kusheshwar Asthan467585398013362
Rosera514198716322995
Hayaghat5677867030
Total34004541260195522

समस्तीपुर से किसने कब जीता चुनाव

1951 में सत्य नारायण सिन्हा समस्तीपुर के सांसद बने। उस वक़्त इस सीट का नाम ‘समस्तीपुर ईस्ट’ हुआ करता था। वह कांग्रेस के टिकट पर 1967 तक समस्तीपुर के सांसद रहे। 1967-1977 तक कांग्रेस के ही यमुना प्रसाद यहां से सांसद रहे।

1977 में कर्पूरी ठाकुर, 1980 में अजीत कुमार मेहता, 1984 में रामदेव राय, 1989 और 1991 में मंजय लाल, 1996 और 1998 में अजीत कुमार मेहता, 1999 में एक बार फिर मंजय लाल, 2004 में आलोक कुमार मेहता, 2009 में डॉक्टर अशोक कुमार तथा 2014 और 2019 में रामचंद्र पासवान यहां से सांसद बने।

लोकसभा चुनाव-2019

2019 में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के डॉक्टर अशोक कुमार को 2,51,643 वोटों के अंतर से हराया था। रामचंद्र पासवान को 5,62,443 और अशोक कुमार को 3,10,800 वोट हासलि हुए थे।

विधानसभा क्षेत्र में मिले वोट

कल्याणपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उम्मीदवार रामचंद्र पासवान को 1,06,963 और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार को 55,659 वोट मिले। वारिसनगर में लोजपा को 1,03,341, कांग्रेस को 60,515, समस्तीपुर में लोजपा को 82,277 और कांग्रेस को 63,669 वोट प्राप्त हुए।

इसी प्रकार, रोसड़ा में लोजपा को 1,14,870, कांग्रेस को 44,479, हायाघाट में लोजपा को 71,651, कांग्रेस को 46,267, कुशेश्वर स्थान में लोजपा को 82,358 और कांग्रेस को 39,427 वोट हासिल हुए।

कौन हैं लोजपा प्रत्याशी शांभवी

25 वर्षीय शांभवी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशियोलॉजी में मास्टर्स किया है। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मुक़दमा दर्ज नहीं है।

डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति

शांभवी के पास तक़रीबन सवा करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 41 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उन्होंने बैंक से 30 लाख 44 हज़ार रुपये का लोन ले रखा है। वहीं, उनके पति के नाम पर क़रीब एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। उनके पति ने एक करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक का लोन ले रखा है।

कांग्रेस उम्मीदवार सनी हज़ारी

33 वर्षीय सनी हज़ारी का यह पहला लोकसभा चुनाव है। वह बिहार सरकार में सूचना व जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी के पुत्र हैं। महेश्वर हज़ारी बिहार विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी रहे चुके हैं। वर्तमान में वह समस्तीपुर के कल्याणपुर से विधायक हैं।

सनी हज़ारी पर भी कोई आपराधिक मुक़दमा दर्ज नहीं है। उन्होंने पटना स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) से बीटेक किया है।

सनी हज़ारी करीब 64 लाख रुपये की चल संपत्ति और 38 लाख 80 हज़ार रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने बैंक से 26 लाख 55 हज़ार रुपये का लोन ले रखा है। उनकी पत्नी के पास करीब 20 लाख रुपये की चल संपत्ति है।